सुबह-सुबह गैस रिसाव के कारण हुई 10 लोगों की मौत, इलाका निवासियों को को सांस लेने में हो रही है दिक्कत

गैस रिसाव के कारण 10 लोग हुए बीमार 

लुधियाना, 30 अप्रैल (वीर केसरी):- सुबह-सुबह लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई है जिन में बच्चे भी शामिल है। गैस रिसाव के कारण 10 के करीब लोग बीमार भी हो गए हैं। घटना के बाद लगभग एक किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मिल्क बूथ में रविवार सुबह सवा सात बजे गैस का रिसाव हुआ है लेकिन गैस रिसाव होने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस व NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है। लोगों को उस इलाके में जाने से रोका जा रहा है क्योंकि जो लोग इस इलाके में जा रहे हैं उन्हें सांस लेने में मुश्किल आ रही है। इसलिए इस इलाके को खाली भी करवाया गया है। गैस रिसाव के कारण बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *