गैस रिसाव के कारण बीमार हुए लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

लुधियाना, 30 अप्रैल (वीर केसरी):- सुबह-सुबह लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 10 लोगों की मौत हो गई है व 11 लोग गैस रिसाव के कारण बीमार हो गए हैं।
लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मिल्क बूथ में रविवार सुबह सवा सात बजे गैस का रिसाव हुआ है। गैस रिसाव होने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं व 2 बच्चों भी शामिल हैं। लेकिन गैस रिसीव की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस व NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है। लोगों को उस इलाके में जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि जो लोग इस इलाके में जा रहे हैं उन्हें सांस लेने में मुश्किल आ रही है। इसलिए इस इलाके को खाली भी करवाया गया है। गैस रिसाव के कारण बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है ।

