भाजपा नेता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी मारपीट की वीडियो, देखिए वीर केसरी पर..

पुलिस ने आरोपी अंश, विकास शर्मा, वंश व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

 

जालन्धर,03 मई (टिंकू पंडित):- तहसील परिसर में सरेआम गुंडागर्दी कर भाजपा नेता गौरव लूथरा के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अंश, विकास शर्मा, वंश निवासी चहारबाग व अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 506, 149, 451, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपीयो की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

कल तहसील परिसर में किसी बात को लेकर भाजपा नेता गौरव लूथरा के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की थी। जिसकी वीडियो भी कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें साफ नजर आ रहा था कि सभी आरोपी मिलकर गौरव लूथरा के साथ मारपीट कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *