अकाली दल को लगने जा रहा है जोर का झटका, अकाली दल छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है चंदन ग्रेवाल

 किसी कार्यक्रम में भाग लेते चंदन ग्रेवाल, कमलजीत सिंह भाटिया व सुशील रिंकू कि तस्वीरें

जालन्धर,05 मई (टिंकू पंडित):- अकाली दल (बादल)  के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के सबसे करीबी माने जाने वाले, जालंधर से अकाली दल की ओर से विधायक का चुनाव लड़ चुके चंदन ग्रेवाल अकाली दल को जोर का झटका देते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। इस बात के संकेत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के कारण भी मिल रहे थे। शहर की राजनीति में भी कई दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन ग्रेवाल आज दोपहर बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में यह चर्चा थी कि चंदन ग्रेवाल आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं, पर कहीं ना कहीं किसी चेयरमैनी को लेकर बात अटक रही थी। सूत्रों के अनुसार इस गठजोड़ को करवाने में कमलजीत सिंह भाटिया ने अहम रोल निभाया है। कहते हैं कि जहां आग हो वहीं से धुआं निकलता है। यहां पर भी यही बात फिट बैठ रही है। क्योंकि चंदन ग्रेवाल, आप नेता कमलजीत सिंह भाटिया व लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू किसी कार्यक्रम में एक साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। जिसस कयास लगाए जा रहे थे कि चंदन ग्रेवाल जल्द ही आप का दामन थाम सकते हैं

आज सुबह जब वीर केसरी की टीम चंदन ग्रेवाल के घर पहुंची तो देखा कि वहां टेंट लगाकर एक सुंदर पंडाल सजाया हुआ है, पता चला है कि आज दोपहर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंदन ग्रेवाल के घर आकर उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे।  इस लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल की स्थिति पहले से ही बहुत कमजोर है और चंदन ग्रेवाल के इस कदम से अकाली दल को भारी नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *