मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंदन ग्रेवाल को आम आदमी पार्टी में करवाया शामिल
जालन्धर,05 मई (टिंकू पंडित):- अकाली दल को झटका देते हुए चंदन ग्रेवाल ने आप का दामन थाम लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंदन ग्रेवाल के मिलाप चौक समीप घर पहुंचकर उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की करतारपुर रैली के दौरान चंदन ग्रेवाल का नाम आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए चर्चा में आया था। लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया था। परंतु कुछ दिन से फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आखिर नतीजा यह निकला कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद चंदन अग्रवाल के घर पहुंचे और उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

