श्री गुरु रामदास सराय के पास गलियारे में रात 12:45 के करीब हुआ धमाका
अमृतसर, 11 मई (वीर केसरी):- बीते पांच दिनों में श्री हरमंदिर साहब के समीप तीसरा जोरदार धमाका बुधवार की आधी रात हुआ है। जिससे एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। यह धमाका पहले धमाके वाले जगह से बिल्कुल अलग जगह पर हुआ है। यह धमाका पहले घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह धमाका श्री गुरु रामदास सराय के पास गलियारे में रात 12:45 के करीब हुआ। आधी रात को हुए जोरदार धमाके से ग़हरी नींद में सो रहे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने जांच आरम्भ कर दी थी।
अमृतसर में हो रहे इन रहस्यमयी धमाकों का राज गहराता जा रहा है। बुधवार को देर रात एक बार फिर यहां धमाका हुआ। बीते एक हफ्ते में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास ही तीन बार धमाके हो चुके हैं। धमाके के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

