कांग्रेसी विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालीया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आम आदमी पार्टी का काफिला रोकना पड़ा महंगा

विधायक हरदेव सिंह लाडी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

जालंधर, 12 मई (टिंकू पंडित):- शाहकोट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग का रास्ता महंगा पड़ गया है लाडी शेरोवालीया  व 13 अन्य लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

लोकसभा उपचुनाव वाले दिन बुधवार को शाहकोट के अंदर आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग का काफिला रोकने के आरोप में यह FIR विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर की शिकायत पर दर्ज की गई है।
विधायक टोंग के ड्राइवर का आरोप है कि लोकसभा उपचुनाव वाले दिन जब आम आदमी पार्टी के विधायक शाहकोट एरिया से निकल रहे थे तो लाडी शेरो वालिया व उनके समर्थकों ने गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगाकर उनका काफिला रोक लिया था। जिसके बाद काफी बहस बाजी भी हुई थी। ड्राइवर ने लाडी शेरोवालीया पर जबरदस्ती गाड़ी की चाबी या छीनने का आरोप भी लगाया है। इसी घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर ने कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी के खिलाफ धारा 186 148 341 353 के तहत FIR दर्ज करवाई है। FIR दर्ज होने के बाद विधायक लाडी शेरोवाली की गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *