उत्तम गोयल बने संस्थापक जिला अध्यक्ष व डॉ स्वर्ण प्रकाश बने महासचिव
जालन्धर, 29 मई (टिंकू पंडित):- कर्मठ कार्यकर्तायों के बल पर लघु उद्योग भरती कुटीर, सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी संगठन बना है। वर्तमान में देश का सबसे सशक्त संगठन है जिसके अधिकतर सुझावों प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा अपने कानूनों के माध्यम से मान्यता भी दी गई है। उक्त शब्द लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने बठिण्डा को आज अपनी 17 वी पूर्ण इकाई घोषित कि ए जाने के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कर्मठ कार्यकर्ता को उनके सामथ्र्य के अनुरूप पद नही, कुछ नया करने का दायित्व मिलता है। उक्त जानकारी देते हुए पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने बताया कि एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन में प्रदेश संयुक्त महासचिव व प्रभारी मलवा क्षेत्र प्रदीप मोंगिया के अनथक प्रयासों तथा अमित गोयल, अजय चंदेल, अनिल शर्मा के सक्रिय सहयोग से 30 नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती से जोड़ा गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से उत्तम गोयल को बठिण्डा जिला का संस्थापक अध्यक्ष, राम प्रकाश को उपाध्यक्ष, डॉ स्वर्ण प्रकाश को महासचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि
दक्षिण मालवा में संगठन ने पहली बार पूर्ण इकाई बनाई गई है। यह लघु उद्योग भारती के लिए ऐतिहासिक पल है कि बठिंडा पंजाब की 17 वी पूर्ण इकाई बन गया है।
नव घोषित जिला अध्यक्ष उत्तम गोयल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सार्थक नीति निर्धारण संबंधी विचार विमर्श कर प्रदेश सरकारों व केंद्र सरकार तक पहुँचाया जाए, ताकि पारंपरिक उद्योग देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सार्थक योगदान कर सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुरिंदर कुमार, बलविंदर कुमार, राजेंद्र शर्मा, गौरव गोयल, राकेश कुमार, जीवन कुमार गुप्ता, चंद्रमोहन, श्रीकांत, साधु राम, संजीव कुमार, सुच्चा सिंह , भारत भूषण, अजय मित्तल, विजय सिंगला,ओम प्रकाश आजाद, भूपिंदर पाल, तुलसीराम सिंगला अमरनाथ गोयल, सुरेश कुमार , अमित कुमार, नवीन गर्ग, सुमित गुप्ता व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

