यह सैशन जाने माने मीडिया एक्सपर्ट प्रो कमलेश सिंह दुग्गल एवम रीजनल कैंपस पत्रकारिता विभाग की मुखी डॉ नम्रता जोशी द्वारा लिया जाएगा

फ़ाइल फ़ोटो
जालन्धर, 26 मई (टिंकू पंडित):- गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज जालंधर और जीएनडीयू रीजनल कैंपस के द्वारा पत्रकारिता में कैरियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए 28 मई को पंजाब प्रैस क्लब जालंधर में सुबह 10 से 1 बजे तक काउंसलिंग सैशन आयोजित किया जाएगा। यह सैशन जाने माने मीडिया एक्सपर्ट प्रो कमलेश सिंह दुग्गल एवम रीजनल कैंपस पत्रकारिता विभाग की मुखी डॉ नम्रता जोशी द्वारा लिया जाएगा। जिसमें पत्रकारिता में ग्रेजुएशन से लेकर, एम.ए और पीएचडी तक शिक्षा लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को विस्तार से हर पहलू के बारे में बताया जाएगा। गौर हो कि जीएनडीयू कॉलेज में जमा दो के बाद पत्रकारिता में प्रैक्टिकल ओरिएंटेड कोर्स बी. वॉक जर्नलिजम एंड मीडिया चलाया जा रहा है। जिसमें दाखिला लेने के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है सिर्फ जमा दो 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होनी चाहिए। इस सैशन मैं पत्रकारिता में काम कर रहे जाने माने विशेषज्ञों से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा।

