देर रात पत्नी संग घर लौट रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर हुआ हमला, पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में

 देर रात 1:00 बजे रविदास चौक के पास हुआ हमला

जालंधर, 05 जून (टिंकू पंडित):- देर रात अपनी पत्नी संग घर वापस लौट रहे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर कुछ शरारती अनसरों ने हमला कर दिया। मंत्री बलकार सिंह व उनकी पत्नी जब देर रात 1:00 बजे के करीब रविदास चौक के पास से अपने घर की ओर जा रहे थे तब काले रंग की बिना नंबर की लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने बलकार सिंह के काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है उक्त बदमाशों ने बलकार सिंह के पायलट गाड़ी के मुलाजिमों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान जब पुलिस मुलाजिमों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा गार्ड पर भी हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने तुरंत आईपीएस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि 500 मीटर दूरी पर कैबिनेट मंत्री की रिहाइश की ओर चले गए और वहां पर भी गुंडागर्दी की। जहां पुलिस अधिकारियों ने 3 बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *