अमरनाथ यात्रा लंगर को लेकर शिव सेवकों में इस वर्ष भी भरा है भारी उत्साह:- डम्पी सचदेवा
जालन्धर,06 जून (टिंकू पंडित):- श्री शिव आराधना सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले दूसरे वार्षिक लंगर के उपलक्ष में एक मीटिंग का आयोजन मंडल के चेयरमैन डिंपी सचदेवा की देखरेख में वेब चैनल खब्रिस्तान के हेड ऑफिस में किया गया। जिसमें 31 जून से बालटाल (जम्मू कश्मीर) में आरंभ होने वाले लंगर की रूपरेखा तैयार की गई।
मीटिंग के आरंभ में मंडल के महासचिव राजेश जैन ने लंगर के दौरान जरूरी सामग्री की सूची सभी मेंबरों के सामने रखी, जिसमें से कई मेंबरों ने उन सामग्री को पूरा करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली तथा शेष सामग्री को जल्द से जल्द इकट्ठा करने का आश्वासन भी दिया। मीटिंग में मंडल के प्रधान विक्रम कुमार ने जरूरी सुझाव प्रस्तुत किया जिसे सभी मेंबरों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके अलावा खब्रिस्तान वेब चैनल के राकेश अग्रवाल ने अपनी व अपने चैनल की ओर से मंगल को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर परविंदर मल्होत्रा, राकेश गोयल, टीटू भंडारी,धर्मपाल, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, मुकेश भंडारी व अन्य शिव सेवक मौजूद थे।

