अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार नहीं मिलेंगे छोले-भटूरे, पूरी-चने, पकोड़े, समोसे, डोसा व अन्य ऑयली पदार्थ, श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखते हुए प्रशासन ने लंगर कमेटियों को जारी की एडवाइजरी

इस बार श्रद्धालुओं को लंगर में परोसे जा सकते हैं हर्बल चाय, कॉफी, फलों के रस, नींबू स्क्वैश और वेजिटेबल सूप :- राजेश जैन

जम्मू- कश्मीर, 10 जून (वीर केसरी):- अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार छोले-भटूरे, पूरी-चने, पकोड़े, समोसे, डोसा व अन्य ऑयली पदार्थों से थोड़ा परहेज करना होगा। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिस में उन्होंने श्रद्धालुओं के खाने-पीने कि कई वस्तुओं पर बैन लगा दिया है।

श्री शिव आराधना सेवा मंडल जालंधर के महासचिव राजेश जैन ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान फास्ट फूड, छोले-भटूरे, पूरियां, पिज्जा, बर्गर, डोसा, चाउमीन के साथ-साथ अन्य तले हुए भोजन अमरनाथ पवित्र गुफा के रास्ते में बैन किए गए हैं। इसके साथ ही धार्मिक मर्यादा को बनाए रखते हुए मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

अमरनाथ यात्रा 2023 मैं प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार इस बार फूड मेनू में श्रद्धालुओं के लिए हैवी फूड के साथ ऑयली फूड पर बैन लगा दिया है। लेकिन इसके साथ-साथ हल्का खाना परोसा जा सकता है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए लंगर में हर्बल चाय, कॉफी, कम वसा वाले दूध, फलों के रस, नींबू स्क्वैश और वेजिटेबल सूप जैसे ड्रिंक्स शामिल है। इसके अलावा हल्के भोजन में भुने हुए चने, पोहा, उत्तपम, इडली के साथ-साथ सामान्य सब्जी, दाल-रोटी और चॉकलेट शामिल है और वहीं खीर, सूखे मेवे, शहद का सेवन भी किया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर कई प्रकार के लंगरों के साथ-साथ ट्रैक पर स्थानीय लोगों द्वारा लगाई जाने वाली दुकानों और खाद्य स्टालों पर खाने पीने वाली वस्तुओं के साथ-साथ भोजन भी उपलब्ध करवाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *