खेत में काम करते हुए किसान के ट्रैक्टर में फंसा बम
होशियारपुर, 07 जून (वीर केसरी):- इस समय की बड़ी खबर होशियारपुर के गांव धर्मपुर से सामने आई है। जहां बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जहाँ एक खेत से बड़े आकार का बम मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार जब एक किसान ट्रैक्टर द्वारा अपने खेत पर काम कर रहा था तभी एक बड़े आकार का बम उसके ट्रैक्टर मैं फस गया, जिसका पता चलते ही किसान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है। सारे इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और सेना को बुलाया गया है।

