विजय नगर निवासियों को नहीं करना पड़ेगा परेशानियों का सामना:- रमन अरोड़ा, लाखों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

चुनावों के दौरान किए गए अपने हर वायदे को पूरा करेगी आम आदमी पार्टी:- विजय वासन

जालन्धर,10 जून (टिंकू पंडित):- जालंधर केंद्रीय हलके के वार्ड नंबर 49 में आने वाले शहर के सबसे पॉश इलाके विजय नगर निवासियों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विजयनगर के अंतर्गत आने वाली सभी प्रमुख सड़कों को कुछ ही दिनों के भीतर पूर्ण रूप से नया स्वरूप दिया जाएगा। यह जानकारी जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने विजय नगर की सड़कों का उद्घाटन करते समय दी ।

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि विजय नगर की सड़कों के निर्माण कार्यों पर 19 लाख 23 हज़ार  रुपए का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ-साथ शक्ति नगर व विजय नगर के अंतर्गत आते पार्को के साथ-साथ जालंधर केंद्रीय हल्के में विकास को लेकर अनेक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 49 मैं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वासन ने कहा कि चुनावों के समय जनता से किए गए सभी वायदों को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर वार्ड नंबर 49 के डी.डी महाजन, जे.पी सोंधी, कपिल ढींगरा, रमन वर्मा, हर्ष पुरी, अजय कतयाल, मनु महाजन, दीपक वाधवा, डॉक्टर जसवंत सिंह, पुष्प गुलाटी, मानव मेहता, नितिन महाजन, दलेर सिंह, हैप्पी अरोड़ा, हरबंस गगनेजा, सिद्धांत कपूर, जगजीत चड्डा आदि इलाका निवासियों ने इस कार्य के सहारना की व अपने हल्के में करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक रमन अरोड़ा व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार वासन का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *