थाना छह की पुलिस ने पकड़ी नाजायज शराब की 300 से अधिक पेटियां, तस्वीरों में आप नेताओं संग नजर आने वाला सोनू टैंकर हुआ गिरफ्तार

 कांग्रेस के एक विधायक व उसके साथियों ने शराब पकड़वाने में निभाई अहम भूमिका

जालंधर, 12 जून (टिंकू पंडित):-  जालंधर में आम आदमी पार्टी व क्राइम की दुनिया से संबंध रखने वालों का चोली दामन का साथ नजर आता है। शहर मैं होने वाले क्राइम से जुड़ी कई घटनाओं में आरोपितों की नजदीकियां कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी से दिखाई देती है। कभी आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक का नजदीकी निकलता है तो कभी आम आदमी पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता का नजदीकी निकलता है। कुछ दिन पहले भी उद्योगपति सग्गू फरोति कांड के आरोपी की नजदीकियां भी आम आदमी पार्टी से उजागर हुई थी।


एक बार फिर ऐसा ही एक मामला गत रात्रि जालंधर के पॉश इलाके माडल टाउन से सामने आया है। जहां थाना 6 की पुलिस ने नाजायज शराब की 300 से ज्यादा पेटी शराब पकड़ने का दावा किया है। जिस व्यक्ति से शराब पकड़ी गई है उसका नाम सोनू टैंकर, निवासी ठाकुर सिंह कालोनी, नजदीक सूर्या एनक्लेव बताया जा रहा है। सोनू पहले कांग्रेस के एक विधायक का करीबी था। सरकार बदलने के बाद तस्कर सोनू आम आदमी पार्टी के एक विधायक का करीबी हो गया। सोनू की कई तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व विधायक के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के भी विधायक व वरिष्ठ नेताओं के साथ देखने को मिल रही है।

सूत्रों की माने तो गत रात्रि इतनी भारी मात्रा में शराब के पकड़े जाने के पीछे कांग्रेस के ही एक विधायक ने एहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस के ही एक विधायक व उसके साथियों द्वारा इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया गया, जिस कारण सोनू टैंकर के खिलाफ मामला दर्ज हो सका।

थाना 6 के एसएचओ हरिंदर सिंह के अनुसार अभी तक तस्कर सोनू टैंकर से बरामद की गई नाजायज शराब की गिनती नहीं की गई, परंतु सोनू टैंकर से 300 पेटियों से ज्यादा की शराब बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *