वार्ड नंबर 49 में आप नेता विजय वासन के प्रयासों से लगी विकास कार्यों की झड़ी, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमन अरोड़ा के दिशा निर्देशो के अनुसार हो रहे है विकास कार्य:- विजय वासन

विधायक रमन अरोड़ा ने शहीद उधम सिंह नगर में लगाए गए आधुनिक लोहे के गेट का किया उद्धघाटन

जालंधर, 13 जून (टिंकू पंडित):-  केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 49 में आप नेता विजय वासन के प्रयासों से विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। वार्ड नंबर 49 में यहां विजय नगर में सालों से रिपेयर को तरस रही गलियों व सड़कों को नया रूप दिया जा रहा है वही शक्ति नगर व विजय नगर के पार्कों की दशा भी सुधारी जा रही है।

वार्ड नंबर 49 से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वासन की देखरेख में विकास कार्य लगातार जारी है। विजय वासन हर कार्य को अपनी निगरानी में करवा रहे हैं ताकि कहीं कोई कमी की गुंजाइश ना रह जाए। जब इस बारे में विजय वासन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वार्ड में होने वाले सभी विकास कार्य क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार ही करवाए जा रहे हैं।


इसी कड़ी के तहत वार्ड नंबर 49 के शहीद उधम सिंह नगर में मोहल्ला निवासियों द्वारा लगाए गए लोहे के आधुनिक गेट का उद्घाटन आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक रमन अरोड़ा ने किया। क्षेत्र में लगाए गए इस आधुनिक गेट में प्रवेश करने वाली गाड़ियों का नंबर आधुनिक रूप से रिकॉर्ड हो जाएगा। सुरक्षा में तैनात कर्मी एक कमरे में बैठकर पूरी मूवमेंट पर नजर रखेगा। बाहरी लोगों का प्रवेश गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मंजूरी के बाद ही संभव हो पाएगा। इस अवसर पर रमन अरोड़ा ने मोहल्ला निवासियों के इस प्रयास की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक गेट लगने से क्षेत्र के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे व उनकी आज्ञा के बिना इस क्षेत्र में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली पेयजल व अन्य जन सुविधाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 49 से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वासन, एम एल मागो, राकेश गोगना, संजीव कपूर, नवीन महाजन, डिंपी मक्कड़, देवेंद्र सिंह कोहली, राकेश अरोड़ा, पीयूष वर्मा, प्रवीण मदान, हरविंदर सिंह कोहली, संजीत सिंह चीमा, मनीष मेहता, संजय मेहता, वरुण कुमार, जगदीश वालिया, नवीन सिक्का, भारत भूषण, विकास खेड़ा, संजीव गुप्ता, इंदर राजा इत्यादि इलाका निवासी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *