जालंधर,08 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)-
ईडी ने मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को आज जिला एवं सेशन जज की कोर्ट में पेश किया है। हनी से ईडी ने करोड़ों की नकदी, सोना व महंगी घड़ी बरामद की थी। हनी 8 फरवरी तक ईडी के रिमांड पर था। अभी ये देखना बाकी है कि क्या पुलिस हनी का ओर रिमांड मांगती है या उसे जेल भेज दिया जाता है।