जालंधर, 8 फरवरी (टिंकू पंडित):-
![]()
जालंधर की राजनीति मैं अच्छा खासा रसूख रखने वाले कांग्रेस के पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के मेम्बर जिम्मी कालिया ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है। जिम्मी कालिया को आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने शामिल करवाया। जिम्मी के अनुसार कांग्रेस में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम सीमा पर हैं । कांग्रेस विधायको के दफ़्तर व घरों से ही भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जोरो शोरो से की जा रही है। कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के काम करवाने के एवज में विधायकों के दफ्तरों में पैसा मांगा जा रहा है तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की आपसी छोटी सी लड़ाई में विधायक अपनी ही पार्टी के लोगों पर 307 के पर्चे दर्ज करवा रहे हैं। तो कोई विधायक काम करवाने के लिए अफसरों के नाम पर पैसा मांग रहे हैं। तो ऐसी पार्टी में रहकर अपने किसी भी कार्यकर्ता का अगर वह काम नहीं करवा सकते तो ऐसी पार्टी को छोड़ देना ही बेहतर है। कांग्रेस की इन्ही ग़लत नीतियों को देखते हुए उन्होंने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया और इस चुनावी सीजन में बेरी को जोर का झटका देते हुए रमन अरोड़ा के साथ खड़े हो गए। जिम्मी कालिया का इस तरह कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के प्रत्याशी राजिंदर बेरी के लिए जोर का झटका है। जिम्मी कालिया इस चुनावों में राजिंदर बेरी को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं और जिसका सीधा फायदा रमन अरोड़ा को तो होगा ही पर कही ना कही इसका फायदा मनोरंजन कालिया को भी होगा। क्योंकि जिम्मी कालिया कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा कर जो वोट रमन अरोड़ा के खाते में डालवायगे उसका फायदा मनोरंजन कालिया को भी होगा।
जिम्मी कालिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि पंजाब कांग्रेस हाईकमान में आपसी लड़ाई जोरों पर है और जिसका नुकसान कार्यकर्ताओं को हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आने पर 4 साल तक उन्हें कोई भी उचित मान-सम्मान नही दिया गया। इन्ही गलत नीतियों के कारण आज उन्होंने आप का दामन थामा है और वह पूरी निष्ठा से आप पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे व जहां तक हो सकेगा चुनावों में खड़े आप पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में सहयोग करेंगे।