दुर्गा विहार व संतोखपुरा निवासियों ने पंजाबी विरसे के रीति रिवाजों को पूर्ण करते हुए मनाया तीज का त्योहार

जालन्धर, 10 अगस्त (टिंकू पंडित):- तीज का त्योहार पंजाब का अनमोल अंश है जो के सावन के महीने से होकर सावन माह के अंत तक मनाया जाता है। पंजाबी सभ्यचार और विरसे को प्रमुख रखते हुए पंजाबी पहरावे और लोक गीत बोलियां गाकर, भांगड़ा-गिद्दा डालते हुए पंजाबी मुट्यारे और महिलाएं इस पर्व को मानती है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा विहार व संतोखपुरा निवासियों द्वारा तीज का त्योहार पंजाबी विरसे के रीति रिवाजों को पूर्ण करते हुए मनाया गया। इस मौके इलाका काउंसलर रीना कौर, तन्वी ढालीवाल, पूनम भाटिया, सोऊंगनी भाटिया, कुलतार, गुरप्रीत, अनिता, सीमा, भोली, वंदना, पुष्पा, मंजू, प्रेम, मीनू, पिंकी, प्रवीण, किरण, अनामिका व भावना आदि मौजूद थे।