मृतक महिला के पति जगतार सिंह ने इस घटना के पीछे अपने दामाद का हाथ होने की बात
जालंधर, 17 अक्तूबर (टिंकू पंडित):- शहर में आए गोली चलने की घटना आम हो गई है जालंधर शहर व देहात में जुर्म का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर जालंधर देहात के पतारा थाना में पड़ते गांव भुजवाल में आज बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में बैठी हुई मां-बेटी को गोलियां मार हत्या करने का मामला सामने आया है हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने पहले तो मां बेटी को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा और जाते समय मृतक महिला को आग भी लगा दी।
मृतक महिला के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी पत्नी व बेटी गुरप्रीत कौर और रणजीत कौर को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने पत्नी की लाश को आग भी लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ही एसएसपी देहाती अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक महिला के पति जगतार सिंह ने इस घटना के पीछे अपने दामाद का हाथ होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह हत्याएं अमेरिका में रहते उनके दामाद ने करवाई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ कई बार शिकायत पतारा थाना की पुलिस को दी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसका अंजाम आज उनकी पत्नी वह बेटी का कत्ल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं और दोषी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होंगे।