सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच फिरोजपुर पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा को उनके घर से किया गिरफ्तार
फिरोजपुर, 17अक्टूबर (वीर केसरी):- कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच फिरोजपुर पुलिस द्वारा कुलबीर जीरा को उनके ही घर से गिरफ्तार कर जीरा के सिटी थाना मैं ले जाया गया। इसके बाद उनका मेडिकल करवा कर उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी को लेकर कुलबीर जीरा ने कहा है कि जब वह जेल से बाहर आएंगे तो कई खुलासे करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस गिरफ्तारी को लेकर डरने वाले नहीं है।
कुलबीर जीरा पर बीडीओपी कार्यालय पर धरना देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप है। जिस कारण उन्हें आज गिरफ्तार किया गया है।