- 19 जुलाई शनिवार से मकसूदा रिटेल सब्जी मंडी रहेगी बंद :- प्रधान रवि शंकर
जालंधर, 18 जुलाई ( टिंकू पंडित):- मकसूदा सब्जी मंडी रिटेल फड़ी एसोसिएशन के प्रधान रवि शंकर गुप्ता और अन्य मेंबरों ने शनिवार से रिटेल मंडी बंद करने का ऐलान किया है।
मकसूदा सब्जी मंडी में ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मूल्य से ज्यादा वसूली करने के कारण मंडी में चल रहा विवाद कल उसे समय समाप्त हो गया था जब सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग में ठेकेदार ने अपनी गलती मान ली थी और आगे से निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूली न करने का आश्वासन भी दिया l
परंतु कुछ समय बाद मकसूदा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान महेंद्रजीत सिंह शंटी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे सभी रिटेल फड़ी वालो में भारी रोश उत्पन्न हुआ l रिटेल फड़ी एसोसिएशन के प्रधान रवि शंकर गुप्ता व उनके तमाम सदस्यों ने यह ऐलान किया है कि जब तक पुलिस शंटी प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं पकड़ लेती तब तक रिटेल फड़ी बंद रहेगी और एसोसिएशन का कोई भी सदस्य सब्जी मंडी में फड़ी नहीं लगाएगा l

