पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भाजपा स्पोट्र्स सेल पंजाब के अध्यक्ष भी रह चुके है राकेश राठौर
जालंधर, 13 अक्टूबर (टिंकू पंडित):- भाजपा पंजाब के महासचिव व 2007 से 2012 तक जालंधर के बतौर मेयर जालंधर के सर्वपक्षीय विकास करवाने वाले राकेश राठौर को राज्यपाल, पंजाब गुलाब चंद कटारिया द्वारा “जालंधर के गौरव” का सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि राकेश राठौर पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी के साथ साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भाजपा स्पोट्र्स सेल पंजाब के सबसे अधिक सक्रिय व चर्चित अध्यक्ष रह चुके है। विभिन्न धार्मिक, समाजसेवी संगठनो के साथ साथ देश के अग्रणी शिक्षा संगठन विद्या भारती की प्रांतीय ईकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति,पंजाब के विभिन्न शिक्षा जागृति अभियानो में भी निरंतर सहभागी रहे है।

