यूक्रेन को लेकर क्या रूस और अमेरिका में युद्ध के आसार ?, यूक्रेन से रूस को परमाणु हमले का खतरा :- पुतिन, यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची

रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिकों को वापस बुलाया

यूक्रेन की तरफ बढ़ रहे हैं रूसी सैनिक

जालंधर, 23 फरवरी (टिंकू पंडित):-

रूस द्वारा यूक्रेन के टुकड़े करने के बाद दोनों देशों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनो देशो में किसी भी समय लड़ाई लगने की आशंका बनी हुई है। रूस ने यूक्रेन में अपने दूतावास को बंद कर दिया है और अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है। रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन की तरफ भेजना शुरू कर दिया है। पुतिन ने डोनबास को सैन्य मदद देने की बात की है ओर यूक्रेन की ओर से परमाणु हमले की भी आशंका जताई है। नाटो की ओर से भी रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने का तैयारी हो रही है। भारत ने दोनों देशों को शांति बनाए रखने व आपस मे बातचीत से हल निकलने की अपील भी की है। आज रात यूक्रेन से 242 भारतीय नागरिकों को एयर इंडिया के विमान से वापिस भारत लाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है यूक्रेन और रूस मैं अगर युद्ध होता है तो अमेरिका और यूरोप देश भी चुप नहीं रहेंगे जिससे तीसरे विश्व युद्ध होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *