रूस से लड़ाई नहीं चाहता अमेरिका :- बाइडेन, अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन के साथ:- बाइडेन, रूस पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध

नाटो की एक-एक इंच जगह की रक्षा करेंगे:- बाइडेन

जालंधर, 23 फरवरी, (टिंकू पंडित):- 
यूक्रेन को रूस द्वारा तीन हिस्सों में बांटने के बाद दोनों देशों में बनी युद्ध की स्थिति पर अपने सम्बोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है, हमारा रूस से जंग का कोई इरादा नहीं है, हमारी ओर से यूक्रेन को सैन्य मदद जारी रहेगी,नाटो की एक-एक इंच जगह की रक्षा करेंगे, रूस की हर हरकत पर हमारी नजर होगी, हम यूक्रेन से लगातार बातचीत कर रहे है ओर हुम् युद्ध को टालने की कोशिश कर रहे है। परन्तु रूस लगातार यूक्रेन पर दवाब बना रहा है। उसने यूक्रेन पर हमला करने का पूरा प्लान बना लिया है। इस लिए हम रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रहे है। उन्होंने कहा कि रूस को पश्चिम देशों से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रोका जाएगा। इस के बाद भी अगर रूस ना रुका तो उस पर ओर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते है। इस के बावजूद भी हुम् युद्ध को टालने की हर सम्भव कोशिश करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *