दोनो ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
जालंधर,28 फरवरी(टिंकू पंडित):-
अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले शिवसेना नेता इशांत शर्मा पर सहदेव मार्केट के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने गंभीर आरोप लगाए, जिससे वह फिर विवादों में घिर गए ।अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि उनके मार्केट में लंगर लगाने को लेकर लगे बोर्ड पर उन्होंने अपने एक कमेटी सदस्य से बात की। इसी बात पर इशांत शर्मा उन की दुकान पर अपने करीब दर्जन भर साथियों सहित आया और आरोप लगाया कि उन्होंने उसके बारे में गलत बोला। उन्होंने इशांत शर्मा से कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद उक्त लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया।
उन्होंने ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले पर इशांत शर्मा का कहना था कि मार्केट में लगे उनके एक धार्मिक कार्यक्रम के बोर्ड को लेकर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने जातिसूचक टिप्पणी की थी। इस बात का विरोध करने के लिए जब उन्होंने अश्विनी मल्होत्रा और उसके बेटे से बात की तो उन्होंने अपने साथियों से मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनका एक साथी घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।