युद्ध के पांचवें दिन का लेखा – जोखा…. रूस और यूक्रेन में बातचीत और बमबारी दोनों है जारी, क्या रूस करेगा यूक्रेन पर परमाणु हमला ?

रूसी सैनिक हमारा देश छोड़ कर वापस चले जाएं नही तो उन्हें मार गिराया जाएगा :- ज़ेलेंस्की 

जालंधर,28फरवरी(टिंकू पंडित):-
रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे महायुद्ध के आज पांचवें दिन रूस की तरफ से यूक्रेन पर राकेट हमले किए गए। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले भी किए । रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की भी धमकी दी है। उन्होंने परमाणु बम भी एक्टिव मोड पर रखने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यह इतने खतरनाक बम है कि जहां यह गिरते हैं वहां से 3 किलोमीटर का इलाका पूरी तरह खत्म हो जाएगा और 11 किलोमीटर से अधिक दूरी तक इसका असर देखा जाएगा। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भी रूस को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि रूसी सैनिक हमारा देश छोड़ कर वापिस चले जाएं नही तो उन्हें मार गिराया जाएगा। 

दूसरी तरफ दोनों देश बातचीत भी कर रहे हैं। बेलारूस में बातचीत चल रही है। वहां पर दोनों देश अपनी अपनी शर्तों के आधार पर युद्धविराम चाहते हैं। इसलिए बातचीत से कोई भी हल निकलता नजर नहीं आ रहा। दुनिया के कई देश इस युद्ध को रोकने के प्रयास भी कर रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने EU से सहायता की गुहार लगाई है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी पुतिन से युद्धविराम करने की अपील की है। दुनिया से अलग चलते हुए चीन ने रूस के साथ खड़ा नज़र आ रहा है । भारत ने दोनों देशों से युद्ध विराम की अपील की है ओर ऑपरेशन गंगा से अभी तक 6 फ्लाइटों में भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेज दिया है ताकि यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को जल्द से जल्द वापस भारत लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *