रूस और यूक्रेन में चल रहे महायुद्ध के छठे दिन का हाल, रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के मौत, पीएम मोदी ने फोन करके नवीन के पिता से की बात, यूरोपीय यूनियन में शामिल होगा यूक्रेन

 

खाने का सामान लेने बंकर से बाहर आया था नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई  हाई लेवल मीटिंग

जालंधर, 1 मार्च (टिंकू पंडित):- रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे महायुद्ध के आज छटे दिन भारत के लिए यूक्रेन से दुखद सूचना आई। आज रूस के हमले की चपेट में भारतीय छात्र भी आ गया। खाने का सामान लेने अपने बंकर से बाहर आए भारतीय छात्र पर रूसी हमले का कहर टूटा जिससे एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। यूक्रेन के शहर खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कर्नाटका के रहने वाले नवीन की मोत हुई है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन के पिता से फोन पर बात की और उन्होंने नवीन की मौत पर दुख प्रकट किया। इस घटना के बाद विदेश मंत्रालय भी एक्शन में आया और उसने यूक्रेन व रूस के राजदूतों को बुलाकर एक – एक भारतीय को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के लिए कहा। विदेश मंत्रालय की ओर से सभी छात्रों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई है। आज यूक्रेन से 249 भारतीयों को निकाला गया है। जिन्हें रोमानिया के रास्ते जहाज द्वारा लाया जा रहा है। इस दौरान आज युद्ध के छठे दिन रूस ने यूक्रेन पर भयंकर बमबारी की। यूक्रेन के सभी शहरों में आज रूस ने हमले किए। यूक्रेन का कोई भी शहर हमलों से सुरक्षित नहीं है। खासकर कीव में रूस ने और आक्रमक होते हुए गोलाबारी बढ़ा दी है और लगातार मिसाइलों और राकेट से हमला कर रहा है। यूक्रेन के राष्टीयपति ने आज यूरोपियन यूनियन (EU) का सदस्य बनने की अर्जी लगाई है। जिसे यूरोपीयन यूनियन ने स्वीकार कर लिया है। युद्ध के छठे दिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार युद्ध के छठे दिन 136 नागरिकों की मौत हुई है और 400 नागरिक घायल हुए हैं। मरने वालों में 13 बच्चे भी शामिल है। अब तक लगभग 2000 भारतीय नागरिकों को अपने देश से वापस लाया गया है पर अभी भी 15000 के लगभग भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *