भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस 23 मार्च से आरम्भ होगी हेल्पलाइन 
जालंधर,12 मार्च (टिंकू पंडित):- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने शपथ ग्रहण समारोह के दूसरे ही दिन एक्शन में नज़र आए हैं। जैसा उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहले दिन से पंजाब भलाई के कार्य आरम्भ किये जायेंगे। उसी की तर्ज पर आज भगवंत मान ने पंजाब की जनता के लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने 30 मार्च को सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की बरसी के मौके पर एक हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा है कि 30 मार्च को पंजाब की जनता के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी जिसमें उनका निजी व्हाट्सएप नंबर होगा। जिस पर पंजाब की जनता सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ सकती हैं। पंजाब का कोई भी निवासी रिश्वत मांगने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी व अफसर को रिश्वत मांगते या रिश्वत देते समय की वीडियो या ऑडियो बनाकर जारी होने वाले नम्बर पर डाल सकता हैं। उस ऑडियो व वीडियो की पड़ताल के बाद सही पाए जाने पर पंजाब सरकार उन सरकारी मुलाजिमों पर कड़ी कार्रवाई करेगी व पंजाब को रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी। मान ने कहा है कि चुनावों के दौरान पंजाब की जनता ने सबसे पहले भ्रष्टाचार का मुद्दा ही उनके सामने लाया था। इसी लिए वह यह नंबर जारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात से सरकारी कर्मचारी व अफसरों को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से करेगा मैं हमेशा उनके साथ हूं। उन्होंने पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई भी फोन आपको ऊपर से (मंत्रियों या विधायकों की ओर से) उग्राही या हफ्ता देने के लिए नहीं आएगा। आप पूरी इमानदारी से जनता की सेवा करो हम सब मिलकर इस भ्रष्ट सिस्टम को चेंज करेंगे। भगवंत मान ने ये कहा कि मेरे विधायक या मंत्री किसी भी सरकारी कर्मचारी को नाजायज तंग या परेशान नहीं करेंगे।

