एक पिस्तौल 32 बोर व 4 कारतूस बरामद 

जालंधर,17 मार्च -(टिंकू पंडित):- थाना पांच के अंतर्गत आते बस्तियात क्षेत्र में कुछ दिन पहले सचिन निवासी बस्ती शेख पर गोलियां चला कर फरार होने वाले अजय पाल सिंह उर्फ निहंग पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी WT/15 उत्तम सिंह नगर बस्ती शेख को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर पुलिस ने आज एक प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी का खुलासा किया है।
वार्ता के दौरान डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस को निहंग के पास से एक पिस्तौल 32 बोर व 4 कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 के मुलाजिमों ने सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर निहंग को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद कर लिए है। तेजा ने कहा कि जल्द ही अजय पाल निहंग का रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी व इस घटना में शामिल इस के बाकी साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

