हमले को अंजाम देने वाला मनु कपूर ढिलु कल अवतार हेनरी के जन्मदिवस पर उनका मुंह मीठा करवाता हुआ नजर आया 
जालंधर, 17 मार्च-(टिंकू पंडित):- आज भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मतगणना वाले दिन जो भाजपा नेताओं पर कांग्रेस के समर्थित गुंडों द्वारा जो हमला हुआ और उस हमले को अंजाम देने वाला मनु कपूर ढिलु कल अवतार हेनरी के जन्मदिवस पर उनके दफ्तर में उनका मुंह मीठा करवाता हुआ नजर आया। जबकि वहां पर पुलिस भी मौजूद थी जोकि इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि वे इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर भाजपा नेताओं को इंसाफ दिलाएं जो की खुलेआम और प्रशासन से बेखौफ हो निडर होकर घूम रहे हैं ।

