पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, भगवंत मान ने अपने पास रखा कौन सा अहम मंत्रालय देखिए वीर केसरी पर…

भगवंत मान ने गृह मंत्रालय रखा अपने पास

चंडीगढ़,21 मार्च-(टिंकू पंडित):- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मैं आज पंजाब में नियुक्त किए गए नए कैबिनेट मंत्री मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। भगवंत मान ने 2 दिन पहले जिन 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी आज उन्हें उनका मंत्रालय भी आवंटित कर दिया जो इस प्रकार है:-

1. संगरूर की दिड़बा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा को पंजाब का वित्त मंत्री बनाया गया।

2. मुक्तसर जिले की मलोट सीट से जीत कर आई आंखों के डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया।

3.अमृतसर के जंडियाला सीट से जीत कर आए रिटायर्ड ईटीओ हरभजन सिंह को बिजली मंत्रालय
4. मालवा के मानसा सीट से जीत कर आए दांतो के डॉक्टर डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया गया

5.पठानकोट की भोआ सीट से जीत कर आए समाज सेवक लालचंद काटरूचक को फूड और सप्लाई विभाग दिया गया

6.मालवा की बरनाला सीट से जीत कर आए बी.टैक पास गुरमीत सिंह हेयर को शिक्षा मंत्रालय दिया गया


7. अमृतसर की अजनाला सीट से जीत कर आए पेशे से किसान दसवीं पास कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री


8. तरनतारन की पट्टी सीट से जीत कर आए कमीशन एजेंट लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री बनाया गया।


9. दोआबा की होशियारपुर सीट से जीत कर आए 12वीं पास कारोबारी ब्रह्म शंकर जिंपा जल विभाग के साथ आपदा मंत्रालय भी दिया गया


10. हरजोत सिंह बैंस को कानून और टूरिज्म मंत्रालय दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *