सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि 4 चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। 
जालंधर, 22 मार्च-(प्रदीप भल्ला,टिंकू पंडित):- आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके से चोरी की ख़बर आती रहती है ओर लोगो की मेहनत की कमाई को चोर मिनटो में ले उड़ते है। लेकिन इन वारदातों को रोकने व हल करने में जालंधर पुलिस सुस्त नज़र आ रही है वही चोरों के हौसले बुलंद हैजहां चोरो के हौसले बुलन्द है। ऐसी ही एक घटना आज सुबह-सुबह थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते देओल नगर के साथ लगती तिलक नगर रोड पर स्थित एक दवाइयों की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए कैपिटल फार्मेसी के मालिक जतिन ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह किसी ने उन्हें सूचित किया कि उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। सूचना मिलते ही जतिन दुकान पर पहुंचे तो देखा शटर उखड़ा हुआ था और शीशे का दरवाजा टूट कर चकनाचूर हो चुका था। दुकान में अंदर जाकर देखा तो गल्ले में पड़ी हुई ₹4000 की नकदी चोरी हो चुकी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उससे पता चला कि 4 चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। दुकान में एलईडी लगी हुई थी लेकिन वह काफी ऊंचाई पर थी इसलिए चोर उसे चुरा नहीं पाए। जिसके बाद वारदात की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गौरतलब है कि देओल नगर में पहले भी अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए व चोरो को जल्द पकड़ा जाए।

