पांच राज्यों में चुनावों के नतीजे आते ही जनता पर पड़ी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े, देखिए कितना हुआ आपकी जेब पर असर….

पेट्रोल-डीजल पर 80 पैसे और घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर लगभग ₹50 की बढ़ोतरी

नई दिल्ली,22 मार्च-(टिंकू पंडित):- पांच राज्यों में हुए चुनावों के बाद अभी कई राज्यों में सरकार भी नहीं बनी और इसी बीच आम जनता को एक करारा झटका लगा है। आज जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई वही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी एक झटके में बढ़ा दिए गए। जिसका असर की आम जनता की जेब पर होगा। आज जहां दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 80 पैसे के करीब बढ़ोतरी हुई वहीं एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम भी एक ही झटके में लगभग ₹50 बढ़ा दिए गए। कुछ दिन पहले दाल, सब्जियों और खाने वाले तेल के दामों में जिस प्रकार वृद्धि हुई है उससे लोगों की जेब पहले से ही ढिल्ली हो गई हैं और उस पर अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर कि कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में महंगाई ओर बढ़ जाएगी व आम जनता पर इसका बोझ देखने को मिलेगा। पंजाब में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब ₹1000 के बहुत नजदीक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *