भगवंत मान द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व प्रताप सिंह बाजवा ने शेरे पंजाब महाराणा रंजीत सिंह का बूत लगाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा। 
चंडीगढ,22 मार्च-(टिंकू पंडित):- शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को पंजाब में सभी सरकारी संस्थान, स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे व इस दिन पंजाब में छुट्टी रहेगी। यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विधानसभा में की। आज विधानसभा में भगवंत मान द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व कांग्रेस की ओर से प्रताप सिंह बाजवा ने शेरे पंजाब महाराणा रंजीत सिंह का बूत लगाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा। जिससे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
पंजाब से रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कल अपना व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे भगवंत मान।
भगवंत मान द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही जो पहला वायदा किया था उसे वह कल पूरा करने जा रहे हैं। रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार के खिलाफ कल वह एक मुहिम आरम्भ करने जा रहे हैं। भगवंत मान द्वारा कल उनका एक निजी व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर पंजाब निवासी किसी भी रिश्वतखोर व भ्रष्ट अधिकारी एवम कर्मचारी की वीडियो या ऑडियो बनाकर उस पर भेज सकते हैं। जांच करने पर यदि शिकायत सही पाई जाती है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उस पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी पंजाब निवासियों को दिया गया है।

