राज्यसभा मेंबर बनने हेतु आप की ओर से आवेदन करने वाले पांचों सदस्य निर्विरोध चुने गए राज्य सभा के मेंबर, किसी भी विरोधी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्यता लिए नहीं भरा गया आवेदन पत्र, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल के रूप में जालंधर को मिले दो राज्य सभा मेंबर

जालंधर से कोई कैबिनेट मंत्री नहीं पर मिले दो राज्यसभा सदस्य

जालंधर, 24 मार्च (टिंकू पंडित):- पंजाब में गत दिवस आम आदमी पार्टी की ओर से जिन 5 सदस्यों ने राज्यसभा मेंबर बनने के लिए आवेदन पत्र दाखिल किया था उन्हें आज निर्विरोध राज्य सभा का मेंबर चुन लिया गया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा मेंबर हेतु चुनावों में आवेदन पत्र दाखिल किये थे। लेकिन अन्य किसी भी पार्टी की ओर से राज्यसभा मेंबर बनने के लिए किसी भी  सदस्य ने आवेदन पत्र दाखिल नहीं किया। जिसके परिणाम स्वरूप आम आदमी पार्टी की ओर से आवेदन करने वाले इन पांचों सदस्यों को निर्विरोध राज्यसभा मेंबर घोषित कर दिया गया है। वैसे तो अगर चुनाव भी होते तो इन पांचों सदस्यों को विजयी बनाने के लिए जितने विधायकों की जरूरत थी उससे ज्यादा विधायक आम आदमी पार्टी के पास है। इसलिए किसी भी विरोधी पार्टी की ओर से राज्यसभा मेंबर हेतु आवेदन नहीं किया गया। यदि सभी विरोधी पार्टियां एकजुट होकर आवेदन करती तो शायद कहीं एक सीट के लिए मुकाबला हो सकता था परंतु कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और अन्य पार्टियों का इकट्ठा होना नामुमकिन था। इसलिए किसी भी पार्टी ने अपनी ओर से राज्यसभा मेंबर के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया। परिणाम स्वरूप आज इन पांच आम आदमी पार्टी के सदस्यों को विजेता घोषित किया गया और इन पांचों को राज्यसभा का मेंबर बना दिया गया है। जालंधर के लिए यह खबर खास है। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी तक जालंधर में से किसी भी विधायक को कैबिनेट मंत्री नहीं लिया है। परंतु जालंधर की ओर से राज्यसभा के लिए 2 सदस्य राज्यसभा पहुंचे हैं। जिसका आने वाले समय में जालंधर को बहुत लाभ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *