पीड़ित परिवार ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
जालंधर,27 मार्च 2022-(भल्ल/टिंकू)- थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव गाखलां में स्थित गुज्जरों के डेरे में 12 बजे के करीब आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि उसमें जल कर दो पशु मर गए और 6 पशु गंभीर रूप में जख्मी हो गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था और 2 पशु जलकर मर चुके थे।
जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य सैफ अली ने बताया कि 12:00 बजे आग लगी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की चपेट में आने के कारण दो पशु जलकर मर गए और छह के करीब पशु गंभीर जख्मी हो गए।
तभी पशु विभाग के डॉक्टर को सूचित करने के लिए फोन किया तो उनके दफ्तर से किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

