यात्रा 30 जून को आरंभ होकर 11अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन होगी समाप्त
जालंधर,27 मार्च-( टिंकू पंडित):- साल करोना बीमारी के चलते सरकार द्वारा बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों हेतु जम्मू कश्मीर के पहलगाम व बालटाल के रास्ते होने वाली यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों को इस साल समाप्त कर दिया गया है। आज रविवार को श्री अमरनाथ जी साइन बोर्ड की बैठक केंद्रीय शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में इस वर्ष आरंभ होने वाली बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर चर्चा हुई। जिसमें बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि इस बार बाबा के भगत 30 जून से यात्रा आरंभ कर सकेंगे। यह यात्रा 30 जून को आरंभ होकर 11अगस्त 2022 को रक्षाबंधन वाले दिन समाप्त होगी।
43 दिन चलने वाली इस यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की और से जारी करोना के नियमों का पालन करना होगा। 16 से लेकर 65 साल की आयु तक के यात्री इस यात्रा को कर सकेगें। यात्रा के लिए फिटनेस मेडिकल सर्टिफिकेट व शाइन बोर्ड द्वारा जारी परमिट हासिल करना जरूरी होगा। इन दस्तावेजों के बगैर किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
ज्ञात रहे कि करोना के चलते पिछले 2 साल से इस यात्रा पर रोक लगी हुई थी। परंतु इस बार देश भर में करोना के केस काफी कम आ रहे हैं। जिसे देखते हुए साइन बोर्ड ने बाबा के भक्तों के लिए यह यात्रा आरंभ करने का फैसला लिया है। इस फैसले से भोले के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

