श्यामलाल को सर्वसम्मति से बनाया गया सुदर्शन पार्क वेलफेयर सोसाइटी का प्रधान

पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभाऊंगा:- शामलाल जालंधर,27 मार्च-(टिंकू पंडित):- सुदर्शन पार्क वेलफेयर सोसाइटी की जरनल हाउस की मीटिंग सुदर्शन पार्क नगर में आज शाम को की गई। जिसमें सुदर्शन पार्क वेलफेयर सोसाइटी की कमेटी के प्रधान देसराज ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत अपना वह अपनी सारी टीम का इस्तीफा मोहल्ला निवासियों को सौंप दिया। ताकि सोसाइटी में नई कमेटी का गठन किया जा सके। मीटिंग के दौरान गली नंबर 1 के निवासी श्यामलाल को सर्वसम्मति से सोसाइटी का नया प्रधान नियुक्त किया गया। समस्त मोहल्ला निवासियों ने नवनियुक्त प्रधान श्यामलाल को फूल मालाएं पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया व बधाई दी व शामलाल को अपनी नई टीम का गठन करने के लिए समस्त अधिकार भी दिए।

इस अवसर पर श्याम लाल ने सभी मोहल्ला निवासियों का धन्यवाद किया व पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभाने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *