थाना चार की पुलिस ने किया चोरी की बाइक और एक्टिवा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी के 5 एक्टिवा और 6 बाइक बरामद

जालंधर, 28 मार्च 2022-(भल्ला/ टिंकू):- थाना डिवीजन नं-4 की पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके पास से  के 5 एक्टिवा और 6 बाइक बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल सुखदीप सिंह ने बताया कि थाना चार के प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई सुच्चा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लाल रतन सिनेमा के पास से एक व्यक्ति वीनस नैय्यर उर्फ विक्की पुत्र सतीश नैय्यर निवासी राजा गार्डन बस्ती बावा खेल को चोरी के एक्टिवा सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी के पास से चोरी किए गए पांच एक्टिवा और 6 बाइक बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी वारदातें हल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *