पंजाब सरकार ने शिक्षकों को दी राहत
चंडीगढ, 30 मार्च-(टिंकू पंडित):- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी 2 सप्ताह ही पूर्ण हुए हैं। लेकिन आए दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और नवनियुक्त पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा पंजाब की जनता के लिए कोई ना कोई घोषणा की जा रही है। अपने कार्यकाल के आरंभ में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने पंजाब में लोगों को 25 हज़ार नौकरियां देने, 35 हज़ार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों की भी दशा सुधारने के साथ-साथ कई अन्य घोषणाएं भी की है। परंतु आज का दिन शिक्षकों के नाम रहा भगवंत मान ने शिक्षकों को भारी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि पंजाब के कॉलेज और स्कूलों के शिक्षकों से पढ़ाई के इलावा अन्य किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य नहीं लिया जाएगा। शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाने में ही ध्यान केंद्रित करेंगे। भगवंत मान लें यह भी कहा कि पंजाब के शिक्षकों के सभी मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब की जनता से यह भी वादा किया कि वह जल्द ही पंजाब यूनिवर्सिटी को कर्ज मुक्त कराएंगे और पंजाब यूनिवर्सिटी को उत्तर भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने का प्रयास भी करेंगे।

