पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को किया भंग, सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कोन होगा अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन पढ़े वीर केसरी पर….

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले के DC होंगे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन चंडीगढ, 30 मार्च-(टिंकू पंडित):- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की कांग्रेस पार्टी को एक और जोर का झटका धीरे से दिया है पंजाब सरकार की और से यह आदेश जारी किए गए हैं कि पंजाब प्रदेश मैं जितने भी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट है उन्हें भंग किया जाता है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले के DC ही अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन होंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में बदलाव होने जा रहे हैं । इससे पहले आज सुबह पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों का अधिकार छीनते हुए उन्हें अपने पदों से से हटा दिया था। पंजाब में अभी तक बोर्डों औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कांग्रेसी नेताओं को कब्जा था। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये फैसला लिया है। पंजाब मैं आई आम आदमी पार्टी की सरकार अब इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में अपने खास लोगो को अधिकार देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार इम्प्रूवमैंट ट्रस्टों में अपने नवनिर्वाचित विधायकों को कुर्सिया दे सकती है। जिससे वह विधायक भी संतुष्ट हो जाएंगे जिन्हें कैबिनेट में मंत्री पद नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *