पुलिस कमिश्नर जालंधर ने घल्लूघारा दिवस दौरान अधिकारियों को कड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दी चेतावनी और निर्देश

06 जून को मनाया जाता है घल्लूघारा दिवस

 

जालंधर, 19 मई (टिंकू पंडित):- घल्लूघारा दिवस के अवसर पर 06 जून तक कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह तूर द्वारा किया गया। इस बैठक में श्री जसकिरणजीत सिंह तेजा पुलिस उपायुक्त जालंधर, वास्‍तला गुप्ता, गुरबाज सिंह, सुहेल मीर, हरपाल सिंह, गगनेश कुमार और पैरा मिलिट्री फोर्स बीएसएफ उपस्थित थे। बैठक में माननीय पुलिस आयुक्त जालंधर ने घल्लूघर दिवस के दौरान सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए चेतावनी और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट जालंधर में संदिग्धों को कड़ी निगरानी में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व शांति की स्तिथि यकीनी बनाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *