सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पुलिस ने की इस हत्याकांड में शामिल 8 शूटर्स की पहचान

तीन शूटर्स पंजाब के, दो महाराष्ट्र, दो हरियाणा व एक राजस्थान का रहने वाला है

दिल्ली,06 जून:- पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा इस हत्याकांड में शामिल 8 शूटर्स की पहचान हो चुकी है। इनमें से एक शूटर मनप्रीत को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और फिलहाल ये सातों शूटर्स फरार चल रहे हैं।

पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स को पकड़ने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लगातार रेड मारी जा रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स में से दो शूटर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं, तीन शूटर पंजाब के रहने वाले हैं, हत्याकांड में शामिल दो शूटर हरियाणा के और एक शूटर राजस्थान का रहने वाला है।

अपने गानों से लोगों के दिल में छाप छोड़ने वाले पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वो अपने दो दोस्तों के साथ खुद गाड़ी चलाकर जा रहे थे। सिद्धू मूसेवाला पर मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें उनकी मौत हो गई और गाड़ी में मौजूद उनके 2 दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। 2 दिन पहले ही सिद्धू मूसे वाला के पिता ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग भी की थी।

पुलिस द्वारा जिन सूरत की पहचान की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं:-

1.मनप्रीत सिंह मन्नू:- पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने पहले ही उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर लॉजिस्टिक सप्लाई करने और शूटर्स को गाड़ी प्रोवाइड करने का आरोप है
2. जगरूप सिंह रूपा:-  पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है।
3. हरकमल उर्फ रानू: पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है।
4. प्रियव्रत उर्फ फौजी: हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। मुसेवाला हत्याकांड को लेकर हरियाणा पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।
5. मनजीत उर्फ भोलू: हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।
6. सौरव उर्फ महाकाल: महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है।
7. संतोष जाधव: महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है।
8. सुभाष बनौदा: राजस्थान के सीकर का रहने वाला है।

पहचान किए गए 8 शूटर्स के इलावा और कौन-कौन लोग इस हत्याकांड से जुड़े हैं पुलिस उसकी भी गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *