इस मामले में चाइल्ड राइट कमीशन को भी शिकायत की तैयारी की जा रही है
जालंधर, 07 जून (टिंकू पंडित):- अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाले फगवाड़ा गेट स्थित मशहूर चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक के आदर्श नगर स्थित निवास पर काम करने वाली नाबालिग लड़की की देर रात संदिग्ध हालात में मोत हो गई है। पुलिस को दी जानकारी में बताया गया है कि लड़की ने फंदा लगाकर कर सुसाईड की है।
थाना 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को यूपी से बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के मशहूर मोबाइल कारोबारी चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक विशाल चड्डा के घर काम करने वाली नाबालिग लड़की अंजलि पुत्र राकेश वासी जिला बहराईच, यू.पी. को उसकी बुआ ने काम पर लगवाया था। जबकि नाबालिग लड़की से काम करवाना कानूनी जुर्म की श्रेणी में आता है। मृतक लड़की पिछले 2 साल से चड्ढा मोबाइल हाउस के घर काम करती थी और वहीं अलग कमरे में रहती थी।
लड़की की गर्दन पर रस्सी के निशान हैं। जिससे लग रहा है की गला घुटने से मृत्यु हुई है।
घटना के बाद पुलिस को बिना जानकारी दिए मृतक लड़की को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बड़ा सवाल ये है की आखिर उक्त नाबालिग लड़की को काम पर क्यू रखा गया और ऐसी कौन सी बात थी जिसके कारण उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूत्रों अनुसार लड़की पिछले कई दिनों से चुप थी। इस मामले में चाइल्ड राइट कमीशन को भी शिकायत की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस घर वालों के बयान ले रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखा गया है।

