जालंधर के ज्वैलर की गंगासागर में ढूबकर हुई मौत व भतीजा पानी के तेज बहाव में बह गया, लापता

गोताखोरों को लगभग 23 घण्टे के कडे़ प्रयास के पश्चात ललित चड्डा का शव मिला 

 

जालंधर, 08 जून (टिंकू पंडित):- वेस्ट बंगाल में गंगा सागर की यात्रा पर गए जालंधर के लाल बाजार के ज्वैलर की गंगासागर में ढूबकर मौत हो गई व उनका भतीजा पानी के तेज बहाव में बह गया है व अभी तक लापता है। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के सदस्य , श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर के भक्त , बाबा सोढल मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं स्वर्णकार संघ के महत्वपूर्ण सदस्य ललित मोहन चड्ढा के देहांत की खबर ने शहरवासियो को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। ललित चड्ढा का शहर व भाजपा में अच्छा प्रभाव था।

लाल बाज़ार में स्तिथ ललित ज्यूलर के मालिक ललित चड्डा वासी चंदन नगर अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन पहले गंगासागर, कोलकाता घूमने गए थे । उनका भतीजा संयम गंगासागर में स्नान कर रहा था कि उसका पांव फिसल गया , जिसे बचाते हुए ललित कुमार भी गंगासागर में बह गए। परिवार वालों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बचाने के लिए तुरंत छलांग लगाई परंतु बहाव तेज होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चला। गोताखोरों को लगभग 23 घण्टे के कडे़ प्रयास के पश्चात ललित चड्डा का शव मिला है। गोताखोरों द्वारा ललित चड्डा के भतीजे संयम की तलाश अभी भी जारी है।
ललित चड्डा की अचानक हुई इस मृत्यु के कारण भारतीय जनता पार्टी, स्वर्णकार संघ व उनको जानने वालों में दुख की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *