इस बार सरकार ने शराब कारोबार से 9647 करोड़ रुपए एकत्रित करने का रखा लक्ष्य
चण्डीगढ, 09 जून (टिंकू पंडित):- पंजाब में बिजली फ्री, पानी फ्री व महिलाओं को बस सफर फ्री की अपार सफलता के बाद अपना वोट बैंक पक्का करते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक और धमाका करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी नीति में बदलाव करते हुए पंजाब सरकार बहुत जल्द ही पूरे पंजाब में शराब के दामो में 30% से लेकर 40% तक कटौती करने जा रही है। जिससे पंजाब में शराब पीने वालों की तो मोज़ लग जाएगी।
पंजाब सरकार ने राज्य में 1 जुलाई से नई अबकारी नीति लागू होने की मंजूरी दे दी है। यह नीति राज्य में 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक तक लागू रहेगी। इस बार सरकार ने शराब कारोबार के जरिए 9,647 करोड़ रुपए एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। इस पंजाब सरकार द्वारा बनाई इस नई नीति के अनुसार इस बार पंजाब में शराब के जो नए ठेके खुलेंगे उन पर इस रेट पर शराब मिल सकती है:-



