सलमान खान को मिले धमकी भरे लेटर मामले में मुंबई पुलिस ने किया अहम खुलासा, किस गैंगस्टर में भिजवाया था धमकी भरा पत्र, पढ़े वीर केसरी पर..

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से ही सलमान को  भेजा गया था धमकी भरा लेटर:-मुंबई पुलिस

मुम्बई, 10 जून:- कुछ दिन पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे लेटर मामले में मुंबई पुलिस ने अहम खुलासा किया है। इस केस में टूटी हुई कड़ियों को जोड़ते हुए और आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से ही सलमान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था। हालांकि कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।मुंबई पुलिस ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा खत जारी किया था। उसके गिरोह के तीन लोग जालोर (राजस्थान) से मुंबई में चिट्ठी छोड़ने आए थे। इस दौरान दोनों आरोपी सौरभ महाकाल से मिले थे। इस केस में मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान धमकी पत्र मामले में क्राइम ब्रांच ने चिट्ठी डालने वाले लोगों की पहचान कर ली है। उनसे जुड़े कई सुराग मिले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में सलमान खान अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से किसी भी तरह के संबंध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। उन्होंने बताया- मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई को जानता हूं, क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। हालांकि सलमान खान ने कहा है कि वह गोल्डी बराड़ को नहीं जानते और ना ही कभी उससे मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *