मृतक पवन कुमार नगर निगम की बिल्डिंग में ही लिफ्ट ऑपरेटर का कार्य करता था
जालंधर, 26 जुलाई (टिंकू पंडित):- सुबह-सुबह जालंधर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां नगर निगम की बिल्डिंग में ही नगर निगम के कर्मचारी फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। सुबह जब लोग नगर निगम की बिल्डिंग की बेसमेंट में पहुंचे तो उन्हें वहां पर एक लाश लटकती देखी। जिससे लोग डर गए। लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुँच लाश को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है और पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। अभी तक फंदा लगाने का कारण सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है और वह नगर निगम की बिल्डिंग में ही लिफ्ट ऑपरेटर का कार्य करता था।