भगवंत मान सरकार ने अपने ही MLA पर लिया कड़ा एक्शन, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

आम लोगों को नगर निगम से नकली नोटिस भिजवा रुपए कमाने का आरोप:- सूत्र 

जालंधर, 23 मई (टिंकू पंडित):- पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज दिन चढ़ते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है|जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है|  सूत्रों के अनुसार आज विजिलेंस की टीम ने सुबह 9:30 बजे विधायक रमन अरोड़ा के घर में छापा मारा व कई घंटे छानबीन के उपरांत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है|

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं परंतु सूत्रों के अनुसार रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं और उनके तार कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के साथ जोड़े जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि आम लोगों को नकली नोटिस भेज पैसे की उगाही की जाती थी बाकी यह आप कितने सच निकलते हैं यह जांच के बाद पता चलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *